मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले की तीन प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के चुनाव की तिथि जारी कर दी गई है। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के अनुसार सरैया के नरगी जीवनाथ, कांटी के धमौली रामनाथ पूर्वी एवं मुरौल के विद्याझांप पैक्स में 30 सितंबर को मतदान होगा। सूचना का प्रकाशन एक सितंबर को होगा। 16 एवं 18 सितंबर की सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 19 एवं 21 सितंबर को होगी। 23 सितंबर की सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक अभ्यर्थिता वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद उसी दिन मतगणना होगी। चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ ही संबंधित पैक्स क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं।

हिंदी ह...