मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। जिले के विभिन्न प्रखंडों की 47 पंचायतों में 1 और 15 सितंबर को सहयोग शिविर लगेगा। इसके सफल संचालन के लिए जिला स्तर से वरीय पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है, जबकि अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र के शिविरों की निगरानी का निर्देश दिया गया है। सहयोग शिविर में राशन, पेंशन, आवास, मनरेगा, भू-विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, जाति, आय व निवास प्रमाणपत्र सहित बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की शिकायत की जा सकेगी। शिविर पंचायत सरकार भवन या निकटवर्ती सार्वजनिक स्थल पर सुबह 10 बजे से लगेगा। जानकारी के लिए हेल्पलाइन 1100 और ऑनलाइन शिकायत के लिए सहयोग पोर्टल की सुविधा उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जिले के सभी प्रखंडों की चयनित पंचायतों एवं नगर निकायों में कल ल...