मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- Muzaffarpur News: - एनएच 122 पर कच्ची पक्की चौराहा, एनएच 22 पर मधुबनी गांव डेंजर जोन घोषित - रामदयालु चौराहा और दिघरा पुल के पास का इलाका भी किया गया शामिल मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) पर दुर्घटनाओं के साथ ही उनमें होनेवाली मौतों की संख्या भले ही कम हो गई है, इसके बावजूद एनएच पर दुर्घटना संभावित नए क्षेत्र जुड़ते जा रहे हैं। हाल ही में जिला सड़क सुरक्षा समिति की रिपोर्ट में चार नए स्थानों को दुर्घटना प्रवण क्षेत्र के तौर पर जिक्र किया गया है। इस इलाकों को जिले में सबसे अधिक खतरनाक मान वहां दुर्घटना कम करने के उपाय किए जाने का जिक्र भी रिपोर्ट में किया गया है।

दुर्घटना संभावित क्षेत्र रिपोर्ट के अनुसार, नई चिन्हित चारों जगह दो महत्वपूर्ण एनएच पर स्थित है। इनमें से तीन कच्ची पक्की...