Muzaffarpur News: जिले की चार बच्चियों का राष्ट्रीय बाल सभा के लिए चयन
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय बाल भवन नई दिल्ली में भारत सरकार की ओर से आयोजित राष्ट्रीय बाल सभा में जिले के मदर टेरेसा बाल भवन की चार बच्चियां भाग लेंगे। ये सभी मदर टेरेसा विद्यापीठ और केंद्रीय विद्यालय बेला की छात्राएं हैं।यह आयोजन 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक होना है। इस बार का विषय विरासत से विकसित भारत है। इस विषय पर बच्चे नृत्य स्किट और अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। ये सभी उत्तर बिहार की संस्कृति व पारंपरिक लोक गीत एवं विकसित भारत के सपनों पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगे। जिन बच्चियों का चयन हुआ है, उसमें आशी कुमारी, सृष्टि कुमारी, अर्पिता कुमारी और प्रज्ञा मंडल शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : राष्ट्रीय डांस प्रतियोगिता में फारबिसगंज के बच्चे दिखाएंगे हुनर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.