Muzaffarpur News: जिला नियंत्रण कक्ष के समीप अवैध दुकानें हटवाय प्रशासन: परिषद महामत्री
मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के महामंत्री प्रमोद कुमार जाजोदिया ने मंगलवार को जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बाबा गरीबनाथ मंदिर स्थित जिला नियंत्रण कक्ष के समीप से अवैध दुकानों को हटवाने का अनुरोध किया है।परिषद ने अनुरोध किया है कि बाबा गरीबनाथ मंदिर में संध्याकालीन आरती एवं अलौकिक शृंगार दर्शन के समय मंदिर के गर्भगृह के तीनों प्रवेश द्वार पर श्रद्धालु वीडियो एवं फोटोग्राफी में व्यस्त रहते हैं। इसके कारण पीछे खड़े हजारों श्रद्धालुओं को बाबा का दर्शन नहीं हो पाता है। सावन की संध्या आरती के समय यहां पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.