मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला कबड्डी लीग में मंगलवार को जीडी मदर स्कूल ने बालक और बालिका अंडर-14 वर्गों का खिताब जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। अंडर-17 बालक वर्ग में ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल और बालिका वर्ग में राधा कृष्ण केडिया की टीम चैंपियन रही। जिला खेल स्टेडियम में आयोजित लीग का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 56 स्कूलों के 2688 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला कबड्डी संघ के सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग में जीडी मदर स्कूल ने पोदार इंटरनेशनल स्कूल को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। बालिका वर्ग में भी जीडी मदर स्कूल की टीम विजेता रही, जबकि आरके हाईस्कूल को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। अंडर-17 बालक वर्ग में ज्ञान सर...