मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार राज्य कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 19 जुलाई को एलएस कॉलेज खेल मैदान में होगा। जिला कबड्डी संघ के सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रायल में जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। ट्रायल के लिए अधिकतम आयु सीमा 20 वर्ष निर्धारित है। दोपहर दो बजे से चयन ट्रायल शुरू होगा। उन्होंने खिलाड़ियों से आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने की अपील की। यह भी पढ़ें- महिला बास्केटबॉल व फुटबॉल टीम का चयन 20 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...