मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता गुरुवार से शुरू होगी। सिकंदरपुर नेहरू स्टेडियम स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सुबह 10 बजे डीएम कुमार गौरव उद्घाटन करेंगे। खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग सुबह 8 बजे होगी। पहले दिन कुश्ती, तैराकी, हॉकी, हैंडबॉल, क्रिकेट, टेबल टेनिस, फुटबॉल, ताइक्वांडो, वुशू, शतरंज और बास्केटबॉल समेत 11 खेलों की स्पर्द्धाएं होंगी। इनमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने दिखाया दम यह भी पढ़ें- 24 खेलों में विद्यालयों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम यह भी पढ़ें- Ara News: जिलास्तरीय वि...