मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रॉपर्टी डीलर जावेद फारूकी और उसके सहकर्मी राजू साह के दोहरे हत्याकांड में एसआईटी ने दो प्रॉपर्टी डीलरों से पूछताछ की है। मुशहरी के रोहुआ गांव के दोनों प्रॉपर्टी डीलर से मिठनपुरा थाने में बुधवार रात घंटों पूछताछ हुई। इन प्रॉपर्टी डीलर में एक गोविंद हत्याकांड के आरोपित ओंकार से भी जुड़ा बताया जा रहा है।

हत्याकांड की जांच में जुटी एसआईटी गोविंद हत्याकांड में गिरफ्तार बाबुल चौधरी से पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग मिले थे। इसके बाद से एसआईटी इस घटना में जमीन के नाम पर खेल और हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है। बता दें कि बीते साल 14 मई की शाम जावेद और राजू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक से आए दो हमलावरों ने जिला स्कूल के गेट के पास चाय दुकान पर खड़े दोनों पर ताब...