Muzaffarpur News: जान मारने की धमकी, थाना में शिकायत
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: पारू। थाना क्षेत्र स्थित बाया नदी में मछली मारने के विरोध पर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के मंत्री भाग्यनारायण सहनी को जान मारने की धमकी दी गई है। इस संबंध में भाग्यनारायण सहनी ने गुरुवार को थाना में चार लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चक्रवेशन तथा बसंतपुर बाया नदी में कुछ लोग जबरन मछली मारते हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.