मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। रजवाड़ा गांव में मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर जानलेवा हमले के अभियुक्त आशीष राज उर्फ कुणाल ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। केस के आईओ दारोगा कुणाल कुमार ने बताया कि रजवाड़ा गांव में पुराने विवाद को लेकर अधेड़ वीरेंद्र पांडेय पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया था। मामले में पीड़ित के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें नौ लोगों को नामजद किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...