मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- Muzaffarpur News: बंदरा। पटसारा गांव से हत्था पुलिस ने बुधवार अहले सुबह मारपीट व जानलेवा हमला करने के चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि दारोगा संकेत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर मुसाफिर सहनी, शंभू सहनी, कृष्णा देवी और सरिता कुमारी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। 20 जून को पटसारा निवासी मंजय महतो ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें गांव के सात लोगों को नामजद किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...