Muzaffarpur News: जल संरक्षण को लेकर किया जागरूक
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में मंगलवार को जल-जीवन-हरियाली मिशन के अंतर्गत 'सार्वजनिक जलस्रोतों से अतिक्रमण हटाकर जल संरक्षण को बढ़ावा' विषय पर प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रो. मो. सेराज ने मिशन के उद्देश्यों पर सार्वजनिक जल-संरचनाओं से अतिक्रमण हटाने के उपाय व इसके संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया। विशेष रूप से उन्होंने बिहार जैसे राज्य में जल-संरक्षण की बढ़ती आवश्यकता पर जोर दिया। मौके पर प्रो. मो. नासिर अख्तर, डॉ. मदन कुमार, प्रो. संतोष कुमार प्रसाद सहित अन्य ने भी विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.