मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- Muzaffarpur News: मुशहरी/मनियारी। बूढ़ी गंडक के आथर घाट पर सोमवार की सुबह जलबोझी के दौरान दो किशोर नदी की तेज धारा में बह गए। मृतक मनियारी थाने के मनियारी भगवानपुर टोला निवासी रामस्वरूप चौधरी का 17 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार एवं राजेश कुमार चौधरी का 15 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार था। दोनों चचेरे भाई थे। दोनों भाई सावन की अंतिम सोमवारी पर भगवानपुर टोला स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए आथर घाट पर ग्रामीणों के साथ जलबोझी करने के लिए गए थे। यह भी पढ़ें- कुंड और नदी में नहा रहे दो श्रद्धालुओं की डूब कर मौतदुर्घटना का विवरण नितेश के भाई भोला ने बताया कि जलबोझी के बाद सभी लोग पैदल शिव मंदिर जा रहे थे। इसी बीच दोनों को नहीं देखकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद आथर घाट पर पहुंचा तो देखा कि ग्रामीणों की भीड़ जमा थी। ग्रामीणों ...