Muzaffarpur News: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 14 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। जाफरपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर जाफरपुर चौक स्थित मदरसा के समीप सोमवार को जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। जाफरपुर, चकभरत पट्टी, खुटाही के ग्रामीणों ने बताया कि करीब सौ मीटर तक सड़क में तीन फीट तक गड्ढा है। पानी भरे रहने से आवागमन में परेशानी हो रही है। इस दौरान करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। जाम की सूचना पर थानेदार प्रमोद कुमार पांडेय पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयारर नहीं हुए। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह से जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया जा रहा है। बावजूद पहल नहीं की जा रही है। सूचना पर पहुंचे बीडीओ अजीत कुमार सिंह के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.