मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिसं। धर्मकांटा चौक से आवास बोर्ड चौक तक जर्जर सड़क और नाला निर्माण को लेकर शनिवार को मोहल्लेवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। समाजसेवी कमलेश कांत गिरि बाबा ने कहा कि सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। इस कारण स्कूली बच्चे, साइकिल व दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को विधायक अजीत कुमार को संबंधित मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। कमलेश कांत गिरि ने बताया कि विधायक अजीत कुमार ने अभियंता और ठेकेदार से बात की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। स्थानीय लोगों का आरोप है कि 2022 में सड़क का निर्माण कराया गया था। उसके बाद से आज तक सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। ठेकेदार से शिकायत करने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे पहले आवास बोर्ड चौक पर मुहल्ल...