Muzaffarpur News: जयप्रकाश नारायण के योगदान को किया याद, जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 124वीं जयंती पर शनिवार को श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट और नागरिक मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में शहीद भगवान लाल पुस्तकालय सभागार में समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष रणवीर अभिमन्यु ने की। उपस्थित लोगों ने जयप्रकाश नारायण की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। रणवीर अभिमन्यु ने कहा कि जयप्रकाश नारायण महान स्वतंत्रता सेनानी के साथ समाज सुधारक भी थे। 1942 की क्रांति में उन्हें कठोर कारावास की सजा मिली थी। आजादी के बाद भी उन्होंने भूदान और सर्वोदय आंदोलनों के माध्यम से देश सेवा की। निरंकुश सत्ता के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करने में उनकी अहम भूमिका रही। यह भी पढ़ें- Ara News: जेपी संपूर्ण क्रांति के जनक थे : प्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.