मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धाजलि दी गई। जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी ने कहा कि मनमोहन सिंह अपनी विनम्रता, ईमानदारी व जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। कार्यक्रम में जिले के स्वतंत्रता सेनानी व मुजफ्फरपुर नगर के सभापति रहे डॉ. मगफूर अहमद एजाजी साहब की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।मौके पर पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी, मोजक्किर रहमान, रामप्रवेश पाल, विकास कुमार टुल्लू, प्रभात चंद्र, मो. आमिर, जूही प्रीतम, रौशन तारा, सीमा सरोज, केदार सिंह पटेल, डॉ. एम. राजू नैयर, समीर कुमार, शिवाजी पासवान व अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मोदी, सोनिया और राहु...