Muzaffarpur News: जयंती पर अमृता प्रीतम को किया याद
मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- Muzaffarpur News: कांटी। साहित्य भवन में सोमवार को नूतन साहित्यकार परिषद ने साहित्यकार अमृता प्रीतम को जयंती पर याद किया। साहित्यकारों ने अमृता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिषद के अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह 'चंद्र' ने कहा कि अमृता प्रीतम ने अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रेम, संवेदना, स्त्री-अस्मिता और मानवीय मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम में स्वराजलाल ठाकुर, परशुराम सिंह, रामेश्वर महतो, नंदकिशोर ठाकुर, रामेश्वर सिंह, महेश कुमार, रजनीश कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.