Muzaffarpur News: जयंती पर अमर शहीद को किया याद
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarpur News: पारू। दाउदपुर गांव में गुरुवार देर शाम अमर शहीद अशफाकउल्लाह खां को 126वीं जयंती पर याद किया गया। पूर्व मुखिया सह वरीय अधिवक्ता मो. दाउद ने कहा कि अशफाकउल्लाह खां भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका जीवन साहस, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। काकोरी कांड में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के कारण अंग्रेजी सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। 19 दिसंबर 1927 को अशफाकउल्लाह खां को फैजाबाद जेल में फांसी दे दी गई। मो. अमीन कौशर सोनू, मो. सिकंदर, देवेंद्र प्रसाद साहू, पूर्व मुखिया बालदेव सहनी, रामदेव ठाकुर, मो. फारुक आजम, मो. मंटू आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bahraich News: अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.