मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के नंदपुरी निवासी चंदन कुमार से जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर 16.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। मामले को लेकर पीड़ित ने बुधवार को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। ​इसमें पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि वर्ष 2023 में रेलयात्रा के दौरान उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी मोहन गुप्ता, साहिल कुरैशी और शुभम राय से हुई थी। मोहन गुप्ता ने खुद को रजवाड़ों से गिफ्ट डीड में मिली जमीन का मालिक बताकर बनारस स्थित भूमि को 20 लाख रुपये में बेचने का सौदा तय किया। पीड़ित ने अगस्त 2023 में एडवांस के रूप में 1 लाख रुपये नकद, 2 लाख रुपये बैंक ट्रांसफर और फिर अगस्त 2025 में 8 लाख रुपये यूपीआई के जरिए कुल 11 लाख रुपये मोहन गुप्ता को दे दिए।

धोखाधड़ी का नया तर...