Muzaffarpur News: जमीन पर कब्जे के लिए हमले में दो वार्ड पार्षदों पर एफआईआर
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर थाना क्षेत्र के डॉ. सिद्दीकी लेन में भूमि कब्जे के लिए मारपीट व जानलेवा हमले में वार्ड 40 के पार्षद मो. एकबाल और वार्ड 38 के पार्षद पति एकबाल कुरैशी समेत 100 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित अनिल कुमार ने आरोप लगाया है कि हमलावरों का नेतृत्व एकबाल कुरैशी व मो. एकबाल कर रहे थे। केस में मो. वलीउल्लाह उर्फ सद्दाम, मो. अमन व मुस्मात तसलीमा खातून को भी नामजद आरोपित बनाया गया है।पीड़ित का आरोप है कि उनकी निजी व सड़क की जमीन पर आरोपित जबरन अवैध निर्माण करा रहे थे। इसकी शिकायत डीएम, नगर आयुक्त और एसएसपी से की गई थी। इसी रंजिश में बीते गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे आरोपियों ने 100 से 150 लोगों की भीड़ जुटाकर पीड़ित के घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड, पाइप औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.