Muzaffarpur News: जमीन जोतने के विरोध पर दंपती सहित तीन को पीटा
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। नगर परिषद के सलेमपुर गांव में रविवार को जबरन जमीन जोतने के विरोध पर दो महिलाएं सहित तीन लोगों पर रॉड से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से 67 वर्षीया सुखिया देवी, पुत्र 54 वर्षीय प्रभु कुमार महतो, उसकी पत्नी 52 वर्षीया वसंती देवी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में सुखिया देवी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें पांच नामजद और दस से पंद्रह अज्ञात को आरोपित किया है। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.