मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 31 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना परिसर में शनिवार दोपहर विभिन्न मामलों में जब्त की गई 400 लीटर से अधिक विदेशी शराब नष्ट की गई। वरीय अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पूरी प्रक्रिया उत्पाद विभाग के वरीय अधिकारी एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। जब्त शराब की बोतलों और टेट्रा पैक को समतल कर जमींदोज किया गया। ​सदर थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि नष्ट की गई विदेशी शराब हाल के महीनों में थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान जब्त की गई थी। शराब तस्करी से जुड़े विभिन्न कांडों में वरीय अधिकारियों से विनष्टीकरण का आदेश मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...