Muzaffarpur News: जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संकल्प : राधामोहन
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राधामोहन सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रव्यापी 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से शुरू होने वाला यह अभियान समाज के हर वर्ग को राष्ट्र निर्माण से जोड़ेगा। वे शनिवार को माड़ीपुर के एक होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने, संचालन मीडिया प्रभारी सह कोषाध्यक्ष डॉ. साकेत शुभम ठाकुर ने व धन्यवाद भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.