मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जन औषधि केंद्र में कई नए उत्पाद लॉन्च किए गए हैं। इनमें कई दवाइयां और पोषण पाउडर शामिल हैं। सिकंदरपुर स्थित जन औषधि केंद्र के संचालक मनीष कुमार ने बताया कि केंद्र पर कई नए उत्पाद आए हैं। पोषण पाउडर को अब एक किलो के पैकेट में भी लॉन्च किया गया है। इसके अलावा कई उत्पाद की कीमतों में भी कमी आयी है। नई दवाओं में जोड़ों और स्पाइन के दर्द की दवा सोडियम आईपी के अलावा जिंक युक्त शैंपू भी शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...