Muzaffarpur News: जन्माष्टमी पर गूंजी किलकारियां, अस्पतालों में जन्मे कान्हा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जन्माष्टमी के दिन शहर के अस्पतालों में किलकारियां गूंजीं। इस शुभ दिन पर कान्हा के रूप में जन्मे बच्चों का नाम कृष्ण या कृष्णा रखा गया। केजरीवाल अस्पताल के सहायक कार्यालय अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन अस्पताल में 22 बच्चों का जन्म हुआ, जिनमें 14 लड़के और आठ लड़कियां थीं। लड़कों का नाम लोग कृष्ण और कान्हा रख रहे थे। मॉडल अस्पताल में भी दो बच्चों का जन्म हुआ। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज के एमसीएच में दर्जनभर से अधिक लड़कों का जन्म हुआ, इनमें कई सामान्य प्रसव थे। अस्पातल प्रबंधन ने बताया कि कई गर्भवतियों के प्रसव की तारीख जन्माष्टमी से एक दिन आगे थी, लेकिन उन्होंने अनुरोध किया था कि जन्माष्टमी वाले दिन ही बच्चों का प्रसव कराया जाये। यह भी पढ़ें- Bhadoni N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.