Muzaffarpur News: जन्मदिन पर कट्टा से केक काटते दो नाबालिग धराए
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: पानापुर, एक संवाददाता। जन्मदिन में कट्टा से केक काटते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करना नाबालिग लड़कों को महंगा पड़ गया। पानापुर ओपी पुलिस ने मधुबन कांटी ढाब में छापेमारी कर कट्टा से केक काटने के आरोप में शनिवार रात दो किशोरों को धर दबोचा।शाम में ओपी पुलिस को सूचना मिली कि मधुबन कांटी ढाब में जन्मदिन मनाने के लिए कुछ लड़के जुटे हुए हैं। पार्टी में कट्टा से केक काटकर जश्न मनाया जा रहा है। कट्टा से केक काटते वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला गया था। इसके बाद ओपी अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। यह भी पढ़ें- Delhi News: तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार इस दौरान कट्टा के साथ बर्थडे ब्वॉय समेत दो नाबालिग लड़के पकड़े गए। वहीं, अन्य फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.