मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के पांच हजार से अधिक बच्चों के नाम, जन्मतिथि में गड़बड़ी मिली है। इस वजह से इन बच्चों का अपार नहीं बन रहा है। अपार नहीं बनने पर ऐसे स्कूलों को विभाग की ओर से सुधार का अंतिम मौका दिया गया है। जिले के 800 से अधिक स्कूल ऐसे हैं, जो रेड जोन में हैं। इन स्कूलों को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद किसी भी बच्चे के नाम आदि में सुधार नहीं हो सकेगा। डीईओ ने निर्देश दिया है कि 20 अगस्त तक प्रखंड में लगे कैंप में सुधार करा लें। इन सभी कार्य में किसी भी तरह की सहायता के लिए दो दिनों तक अलग-अलग टीम बनाकर जिले से प्रखंडों में भेजा गया है。

इन चीजों में करा सकेंगे सुधार: बच्चे के नाम में सुधार, जन्मतिथि में सुधार, जेंडर में सुधार, वर्ग में सुधार, इंपोर्ट स्टूडेंट्स, ...