मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- Muzaffarpur News: मुरौल, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रघुवीर पटेल की अध्यक्षता में बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। इसमें सकरा विधायक आदित्य कुमार ने कहा कि जनहित की समस्याओं की अनदेखी नहीं करें। जमीन संबंधित सभी मामलों को समयसीमा के अंदर निबटाएं। राशन कार्ड से गरीबों के नाम काटे जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन समय पर हो, इसका ख्याल रखें। विधायक ने बीडीओ मो. अजमल परवेज को बैठक से अनुपस्थित प्रखंड के पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। बैठक में राजस्व, शिक्षा, बाल विकास परियोजना, कृषि, मनरेगा, जनवितरण प्रणाली के कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में सुरेश भगत, सविता साहनी, मनोज पासवान, राकेश कुम...