मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वास्थ्य मंत्री के सकरी चौक पर स्वागत के क्रम में जदयू कार्यकर्ता की सोने की चेन चोरी कर लेने के मामले में शुक्रवार को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। पीड़ित जदयू कार्यकर्ता राजेश मंडल ने तुर्की थानाध्यक्ष से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। चेन की मूल्य करीब सात लाख बताई गई है। इधर, थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि मामले में जल्द ही आरोपित को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: कुढ़नी में जदयू नेता के गले से सोने की चेन उड़ाई यह भी पढ़ें- Chapra News: कोपा में स्वर्ण व्यवसायी को चाकू मारकर घायल किया, लाखों के आभूषण लूटे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...