मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार की योजनाओं को गांव स्तर पर पहुंचाने के लिए मेगा ड्राइव शुरू किया गया है। इसका मकसद चयनित गांव में प्राधिकार के साथ-साथ सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक सुगम तरीके से पहुंचाना है। ये गांव जिला मुख्यालय से दूर, सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर व पिछड़ा क्षेत्र का होगा। इसके लिए राज्य के सात जिलों में एक-एक गांव का चयन किया गया है। इसमें मुजफ्फरपुर जिला के कटरा प्रखंड का जजुआर गांव भी शामिल है। जजुआर गांव में विधिक सहायता क्लीनिक का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस क्लीनिक में तीन पारा लीगल वालेंटियरों माला कुमारी, मीनाक्षी मोनी व सुजीत कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...