Muzaffarpur News: जख्मी छात्राओं से पांच घंटे पूछताछ, आरोपित का सुराग नहीं
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर/मोतीपुर, हिटी.। बरुराज थाना की चोरबन पुलिया के पास साइकिल से स्कूल जा रहीं छात्राओं को बाइक सवार युवक द्वारा जख्मी करने के मामले में दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस अत्यधिक सक्रिय रही। सुबह 10 बजे दोनों छात्राओं को पूछताछ के लिए पुलिस घर से ले गई। इस दौरान पीड़िता के दरवाजे पर चौकीदार की ड्यूटी लगा दी गई। दोपहर बाद करीब तीन बजे दोनों छात्राओं को छुटकारा मिला। पुलिस ने दावा किया कि छात्रा को बाइक सवार एक युवक ने चाकू नहीं, ब्लेड से मारकर जख्मी किया था। पुलिस ने छात्राओं से छेड़खानी होने से भी इंकार किया। हालांकि, एफआईआर में छेड़खानी को लेकर बीएनएस की धारा 74 लगाई गई है। सीएचसी के चिकित्सक ने बताया कि एक छात्रा के बांह का जख्म ज्यादा गहरा था। उसके बांह में छह टांके लगाए गए। दूसरी छात्रा का ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.