Muzaffarpur News: जंक्शन से 115 बोतल शराब के साथ तस्कर धराया
मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-एक स्थित आरएमएस के पास से रविवार को रेल पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर मनीष कुमार करजा थाने के भररा का निवासी है। उसके पास से 180 एमएल की अंग्रेजी शराब की 115 बोतलें जब्त की गई। रेल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। शराब कहां ले जाई जा रही थी, इसकी भी जांच की जा रही है। इसकी पुष्टि रेल थानेदार इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.