मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। पर्व पर आ रहे प्रवासियों की स्वास्थ्य जांच के लिए जंक्शन पर मेडिकल कैंप लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सदर अस्पताल की ओर से लगाए गए इस कैंप में यात्रियों की एचआईवी और पीलिया की जांच की जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह दी जा रही है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह शिविर 20 नवंबर तक लगेगा। इसका उद्देश्य प्रवासियों के बीच संक्रामक बीमारियों की पहचान और समय पर इलाज के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान मुजफ्फरपुर जंक्शन के एरिया मैनेजर रवि शंकर महतो, स्टेशन प्रबंधक शिवदास, टीआई मूवमेंट संजय यादव, टीआई मनोज कुमार, स्टेशन मास्टर कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...