मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर शुक्रवार सुबह अनारक्षित टिकट काउंटर के पास 73 वर्षीय यात्री गणेशजी प्रसाद की जेब से मोबाइल चोरी कर भाग रहे 21 वर्षीय शुभम कुमार को आरपीएफ ने पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से मोबाइल बरामद हुआ, जिसकी पहचान यात्री ने की। बालूघाट निवासी शुभम को बरामद मोबाइल के साथ जीआरपी को सौंप दिया गया। शिकायत पर प्राथमिकी की प्रक्रिया शुरू की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...