मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन पर वेंडर के साथ धक्का-मुक्की और अपशब्द कहने के मामले में जांच टीम ने शनिवार को आरोपित आरपीएफ दारोगा सुमन शेखर का बयान दर्ज किया। इस दौरान दारोगा ने जांच टीम को बताया कि वे घर जाने के लिए ट्रेन से मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उतरे थे। इस दौरान वेंडर से पानी की बोतल खरीदी। रेल नीर पानी की बोतल के लिए उसने 20 रुपये मांगे। जबकि, रेल नीर एक लीटर की बोतल का दाम 14 रुपये ही है। इसको लेकर वेंडर से नोकझोंक हुई। बाद में वेंडर ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मालूम हो कि तीन जुलाई की रात आरपीएफ दारोगा सुमन शेखर और वेंडर के बीच विवाद हुआ था। तीन दिन बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद आरपीएफ मुजफ्फरपुर की रिपोर्ट के आलोक...