Muzaffarpur News: जंक्शन पर पर्यटक कार्यालय खोलने की मांग
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। जंक्शन पर पहले की तरह पर्यटक कार्यालय खोलने की मांग करते हुए वार्ड पार्षद केपी पप्पू ने मंगलवार को राज्य के पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता, स्थानीय सांसद व केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी व नगर विधायक रंजन कुमार को पत्र लिखा है। पार्षद के मुताबिक जंक्शन पर स्थित पर्यटक कार्यालय को दरभंगा स्थानांतरित कर दिया गया है। उत्तर बिहार का बड़ा व्यापारिक केंद्र होने के अलावा बाबा गरीबनाथ की नगरी का धार्मिक महत्व भी है। बड़ी संख्या में लोग आते हैं। ऐसे हालात में जंक्शन पर पर्यटक कार्यालय होना जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.