मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार को जंक्शन पर आरपीएफ ने विशेष तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान आरपीएफ जवानों ने सभी प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम और ट्रेनों में यात्रियों के सामान की गहन जांच की। बिना टिकट यात्रा करने वाले और संदिग्ध वस्तुओं की भी जांच की गई। तलाशी के दौरान दो युवकों को संदिग्ध गतिविधि को लेकर पकड़ा गया। इनके पास कोई पहचान पत्र आदि नहीं मिले। प्रारंभिक पूछताछ में वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। स्टेशन पर सीसीटीवी व डॉग स्क्वायड की मदद से भी निगरानी की जा रही है। बताया गया कि जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यह अभियान लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Siwan News श्वान रैंबो ने सीवान जंक्शन पर की विस्फोटक पदार्थों की जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...