Muzaffarpur News: जंक्शन पर चलाया जांच व जागरूकता अभियान
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। त्योहारों को लेकर जंक्शन पर जीआरपी की ओर से मंगलवार को सुरक्षा के मद्देनजर जांच व जागरूकता अभियान चलाया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय के नेतृत्व में स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। इस दौरान यात्रियों और उनके सामान की जांच व तलाशी ली गई। साथ ही यात्रियों को रेलयात्रा के दौरान सतर्क रहने, अपने सामान की सुरक्षा करने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल रेल पुलिस को देने के प्रति जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.