मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रविवार की सुबह 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस खुलने के बाद चढ़ने के दौरान एक यात्री गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका बायां हाथ कट गया। घायल यात्री टुन्नू मंडल (36) शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव का रहने वाला है। उसे एसकेएमसीएच की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद राहत और इलाज रेलवे की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह 11.20 बजे स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ को घटना की सूचना दी। बताया गया कि ट्रेन संख्या 15565 में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या दो पर एक यात्री गिर गया है। इसपर आरपीएफ जमादार उदय चंद्र सिंह और जीआरपी के प्रधान आरक्षी प्रांजल सिंह जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को उठाकर प्लेटफॉर्म पर ब...