Muzaffarpur News: जंक्शन के शौचालय में अधिक वसूली का वीडियो वायरल
मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, संवाददाता। जंक्शन स्थित पे एंड यूज शौचालय में निर्धारित अधिक शुल्क वसूलने का वीडियो बुधवार की रात से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें शुल्क को लेकर यात्री और कर्मी के बीच कहासुनी होती दिख रही है। हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का आरोप है कि निर्धारित 10 रुपये के बजाय उससे 30 रुपये मांगे गए। विरोध करने और वीडियो बनाने पर शौचालय कर्मी ने मारपीट की और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए गुरुवार को मुजफ्फरपुर के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (सीसीआई) ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.