मुजफ्फरपुर, सितम्बर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। हाल में छेड़खानी की हुईं घटनाओं के बाद ऑपरेशन मजनू चलाने की रणनीति बनाई गई है। इसके लिए गुरुवार की देर शाम एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग बुलाई। इसमें शोहदों से निपटने व छेड़खानी जैसी वारदात को रोकने की रणनीति बनाई गई। स्कूल एरिया में बेवजह मंडराने वाले शोहदों की खबर ली जाएगी। स्मैकिया व संदिग्ध दिखने वालों को थाने लाकर सत्यापन किया जाएगा। एसएसपी ने पुलिस अधिकरियों को छात्राओं व महिलाओं की अधिक आवाजाही वाले प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर वहां पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एसएसपी ने कहा कि सभी प्रमुख स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और मॉल के आसपास पुलिस बल की विशेष तैनाती थाना व पुलिस लाइन स्तर से करें। ग्रामीण इलाके में स्...