Muzaffarpur News: छेड़खानी का विरोध पर भाई को पीटा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक को बहन के साथ छेड़खानी का विरोध करना मंहगा पड़ गया। सात-आठ की संख्या में रहे मनचलों ने पिटाई कर दी। डाइगर से हमला के कारण उसके सिर में आठ टांके लगे हैं और हड्डी टूट गई है। पीड़ित ने ब्रह्मपुरा थाने में आवेदन देकर छह नामजद समेत आधा दर्जन से अधिक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.