मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। कथैया थाने के पट्टी असवारी बरदही पुल के समीप 20 अप्रैल को युवक से छिनतई मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से मोबाइल भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार बदमाश पारू निवासी विकास कुमार है। बताया जाता है कि पारू निवासी प्रेमचंद्र राम से बाइक सवार तीन बदमाशों ने बैग छीन लिया था। बैग में लैपटॉप, मोबाइल, चार्जर, ब्लूटूथ, स्पीकर और आरसीएम का किट था। एसडीपीओ पश्चिमी वन सुचित्रा कुमारी ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...