Muzaffarpur News: छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- Muzaffarpur News: बंदरा। पीयर में रविवार को लक्ष्मी राजदेव इंटर कॉलेज में राजदेव प्रसाद ठाकुर स्मृति प्रतिभा सम्मान समारोह सह राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष उदयशंकर प्रसाद सिंह और संचालन सपोर्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष रंगीश ठाकुर ने किया। प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख अनिल कुमार ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 11 सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.