Muzaffarpur News: छात्रों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। मीनापुर हाईस्कूल की छात्रा अंजली कुमारी के नेतृत्व में शुक्रवार को छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें प्रधान शिक्षक पर कई आरोप लगाए हैं। छात्रों ने बताया कि मैट्रिक का मूल प्रमाण पत्र, विद्यालय परित्याग प्रमाण सहित अन्य प्रमाण पत्र के बदले में विद्यालय द्वारा छात्रों का दोहन किया जाता है। पत्र की प्रति डीपीओ स्थापना और स्थानीय विधायक को भी दी गई है। एचएम भक्त वत्सल ने आरोप को निराधार बताते हुए सभी प्रमाण पत्र निःशुल्क उपलब्ध होने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.