Muzaffarpur News: छात्रों को 18 घंटे बाद पीआर बॉन्ड पर छोड़ा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 29 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के महमदपुर बलमी गांव में हुई चोरी के मामले में हिरासत में लिए गए दो छात्रों को पुलिस ने 18 घंटे के बाद मंगलवार शाम पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया। दोनों छात्रों को हाजत में रखे जाने से मोतीपुर पुलिस की कार्रवाई पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है।बता दें कि बीते दिनों गांव के भरत सिंह के बंद घर से लाखों की की चोरी हुई थी। इसकी जांच के दौरान डॉग स्क्वायड की टीम में शामिल कुत्ता दोनों छात्रों के दरवाजे पर चला गया था। इसके बाद पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया था। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: 20 लाख के गहने चोरी में दो किशोरों का उठाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.