Muzaffarpur News: छात्रों के प्लेसमेंट के लिए कंपनी ने शुरू की कार्यशाला
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरए बिहार विवि में छात्रों के प्लेसमेंट के लिए शुक्रवार से महेंद्रा प्राइड कंपनी ने कार्यशाला शुरू की। कार्यशाला फिजिक्स विभाग में शुरू हुई। इसका नाम महेंद्र प्राइड क्लास रूम रखा गया है। उद्घाटन वीसी प्रो. दिनेश चंद्र राय ने किया। प्लेसमेंट सेल के प्रभारी प्रो. ललन कुमार झा ने बताया कि यह कार्यशाला फिजिक्स विभाग के अलावा आरडीएस कॉलेज में भी शुरू की गई। यह सात दिनों तक चलेगी। इसमें कंपनी के प्रशिक्षण रोजगार के जुड़ी शिक्षा देंगे। इसमें 70 प्रतिशत छात्राएं और 30 प्रतिशत छात्र हैं। कार्यक्रम में फिजिक्स की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता सिन्हा, प्रो. प्रदीप कुमार चौधरी, डॉ. पिनाही लाहा, रवींद्र कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.