Muzaffarpur News: छात्रा से छेड़खानी करते दो मनचले पकड़ाए
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। थाने के खेमाईपट्टी गांव के समीप मंगलवार की सुबह बाइक सवार दो मनचलों ने स्कूली छात्रा से छेड़खानी की। छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया गया। छात्रा के चिल्लाने पर जुटे ग्रामीणों ने दोनों मनचलों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में छात्रा के चाचा ने थाना में आवेदन दिया है। दारोगा रोशन कुमार ने बताया कि दोनों मनचलों को हिरासत में लिया गया है। आरोपित की बाइक जब्त कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.